Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों के विरुद्ध केस दर्ज, जानिए क्या है मामला…

बलौदाबाजार- जिले में नेशनल हाईवे में चक्काजाम करने वाले कांग्रेसियों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है. एक राहगीर की शिकायत पर सिमगा पुलिस ने केस दर्ज किया. 

दरअसल, भाटापारा विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में उनके विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने और व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ वर्षों से शराब भट्ठी में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को हटाने की मांग को लेकर दामाखेड़ा में 12 फरवरी को चक्काजाम किया गया था. इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुई थी, जिसमें कुछ राहगीरों को परेशान होना पड़ा था. इसके बाद एक राहगीर ने सिमगा पुलिस थाने में आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने सिमगा और भाटापारा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.

इस संबंध में सिमगा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि 12 फरवरी को एक पार्टी विशेष के लोगों की ओर से नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया गया था. इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिससे राहगीरों को परेशान होना पड़ा. इस पर एक प्रार्थी के आवेदन पर सिमगा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और भाटापारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा और भी वीडियो फुटेज चेक किया जा रहा है, जिसके बाद अन्य लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया जाएगा.