Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रीपा योजना में गड़बड़ी का मामला सदन में गूंजा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की जांच की घोषणा

रायपुर- ग्रामीण औद्योगिक पार्क (RIPA) में गड़बड़ी की मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी जांच करेगी. इसके साथ ही एजी रीपा का ऑडिट करेंगे. इस संबंध में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सदन में ऐलान किया.

भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने सदन में ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का मामला उठाते हुए सवाल किया कि रीपा के लिए किस-किस मद से राशि दी गई? पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 2021-22 के लिए 441 करोड़ का बजट स्वीकृत था. 260 करोड़ का भुगतान हुआ है. बाक़ी राशि शेष है. डीएमएफ सहित कई मदों से राशि दी गई है.

भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि रीपा के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया. दंतेवाड़ा के एक रीपा के लिए 90 लाख रुपए की ख़रीदी की गई. सरपंचों से ज़बरदस्ती दस्तख़त करवा लिया गया. मंत्री और अधिकारियों को जानकारी नहीं है. पूरे रीपा में छह सौ करोड़ की गड़बड़ी है. क्या मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच की जाएगी? जो 300 रीपा बनाया गया है, उसका भौतिक सत्यापन किया गया है या नहीं?

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि रीपा के लिए डीएमएफ, रूर्बन मिशन और एसबीएम जैसे मदों से भी पैसा दिया गया है. इस मामले का उपाय सिर्फ़ इसकी जांच ही हो सकती है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भौतिक सत्यापन की जहां तक बात है, मैंने ख़ुद कई रीपा का जायज़ा लिया है.

भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सरपंचों पर दबाव डालकर दस्तख़त कराए गए. कई सरपंचों को भुगतान नहीं हुआ है. सरपंच किसी भी दिन आत्महत्या कर सकते हैं. सरकार बदलने से सरपंचों के भुगतान पर संशय की स्थिति है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस मामले में सरकार का बहुत पैसा लग गया है. इसके फ़ाइनेशियल पहलू की भी जांच की जाएगी.

धरमलाल कौशिक और अजय चंद्राकर ने कहा कि रीपा के नाम पर जो ख़रीदी की गई मौक़े पर वह है ही नहीं? जांच की समय सीमा तय होनी चाहिए. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि तीन महीने के भीतर जांच पूरी करा ली जाएगी.