Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के पूर्व विधायक पर FIR का मामला गरमाया : प्रकाश नायक के सपोर्ट में आए किसान, एफआईआर पर जताई नाराजगी, आरोपों को बताया झूठा

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक स्थित ग्राम छिछोर उमरिया के धान खरीदी केंद्र में हंगामे को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के खिलाफ दर्ज एफआईआर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. प्रकाश नायक के समर्थन में अब किसान भी आ गए हैं. किसानों ने एफआईआर दर्ज होने पर नाराजगी व्यक्त की है और उनका कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं, साथ ही पुलिस प्रशासन ने जानबूझकर उन्हें फंसाने की कोशिश की है.

क्षेत्र के किसानों ने पुसौर में एकत्रित होकर कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व विधायक पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है. किसानों ने जानकारी दी कि जब से धान खरीदी शुरू हुई है, तब से पुसौर क्षेत्र के किसान छिछोर उमरिया धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों से परेशान हैं. इस मुद्दे को लेकर किसानों ने पूर्व विधायक को बुलाया और जब वह केंद्र पहुंचे और निरीक्षण किया, तो उन्होंने पाया कि निर्धारित वजन से अधिक धान तौला जा रहा था. इसका विरोध करते हुए पूर्व विधायक ने इसे सही ठहराया.

किसानों ने आगे बताया कि पूर्व विधायक पर धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से मारपीट करने का जो आरोप लगाया गया है, वह गलत है. वहां एक दर्जन से अधिक किसान मौजूद थे और किसी भी प्रकार की मारपीट या हुज्जतबाजी नहीं हुई, बल्कि प्रभारी ने उल्टा पूर्व विधायक से बहसबाजी की थी.

यह मामला किसानों और प्रशासन के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाता है. पुसौर क्षेत्र के किसानों द्वारा पूर्व विधायक प्रकाश नायक को बुलाना यह स्पष्ट करता है कि तौल की गड़बड़ी के मुद्दे पर वे अपनी आवाज उठाना चाहते थे. किसानों का यह आरोप कि प्रशासन ने झूठी एफआईआर दर्ज की है, उनकी नाराजगी और असंतोष को दर्शाता है.