Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का मामला, कांग्रेस ने 7 सदस्यीय जांच समिति का किया गठन, कुंवर निषाद बनाए गए संयोजक

रायपुर।   छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के मामले में कांग्रेस ने 7 सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है. इस समिति में 6 विधायकों और एक जिला अध्यक्ष को शामिल किया गया है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इस जांच समिति का संयोजक गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद को बनाया गया है.

कांग्रेस ने किया जांच समिति का गठन  

पीसीसी चीफ बैज ने आज 7 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. जिसमें कुंवर सिंह निषाद (सं), संगीता सिन्हा, अंबिका मरकम, दलेश्वर साहू , भोलाराम साहू , ओंकार साहू और शरद लोहाना समिति में सदस्य को शामिल हैं. यह समिति मृतक के गृह ग्राम भंवरमरा पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेगी. जिसके बाद अपनी रिपोर्ट पीसीसी चीफ को सौंपेगी. 

बता दें कि राजनांदगांव के भंवरमरा का निवासी दुर्गेश कठोलिया के खिलाफ अर्जुनी थाना में धोखधड़ी की शिकायत दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि दुर्गेश ने किसानों से उंचे दामों पर धान खरीदी का झांसा दिया और पैसे नहीं लौटाए. जब किसानों ने अपना पैसा मांगा तो युवक मोबाइल बंद कर फरार हो गया था. इसके बाद पीड़ित किसानों ने दुर्गेश के खिलाफ अर्जुनी थाने में 7 करोड़ रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

परिजनों ने लगाए थे मारपीट के आरोप

घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सांकल से जमकर पिटाई की, जिसकी वजह से युवक की मौत हुई है. वहीं मृतक के परिजनों के आरोप पर एसपी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद सारे घटनाक्रम की वीडियो रिकार्डिंग उपलब्ध है. जिसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा.