Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सरकारी गाड़ी के बोनट पर केक काटने का मामला : हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, मुख्य सचिव ने पेश किया शपथ पत्र

बिलासपुर। बलरामपुर जिले में पदस्थ डीएसपी की पत्नी द्वारा सरकारी गाड़ी में अपना बर्थ डे मनाने को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में मुख्य सचिव की ओर से गुरुवार को शपथ पत्र पेश किया गया, जिसमें बताया कि एफआईआर के बाद चालान प्रस्तुत किया गया है। दोषी महिला पर जुर्माना लगाया गया है। डिवीजन बेंच ने अगली सुनवाई अगस्त में निर्धारित की है।

बता दें कि डीएसपी की पत्नी ने नीली बत्ती लगी कार के बोनट पर चढ़कर केक काटा था और चलती गाड़ी में स्टंट किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कार के बोनट पर बैठी दिख रही महिला की पहचान बलरामपुर-रामानुजगंज की 12वीं बटालियन के डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी के रूप में हुई। सफेद रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार सीनियर सरकारी अफसरों के लिए आरक्षित है, इसी के चलते उस पर नीली बत्ती लगी थी।

डीएसपी की पत्नी सरकारी कार के बोनट पर केक काट रही थी, जबकि अन्य महिलाएं दरवाजों से लटक रही थीं और सनरूफ से बाहर निकल रही थीं। मामले में पुलिस ने अपनी जांच के बाद रिपोर्ट में बताया था कि ड्राइवर ने कार के दरवाजे, सन-रूफ और डिक्की को खोलकर लोगों को बाहर निकालकर लापरवाह तरीके से गाड़ी चलाई। इसके बाद ड्राइवर पर जुर्म दर्ज किया गया। कोर्ट ने ऐसे मामलों को गंभीर मानते हुए मुख्य सचिव को कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश दिए थे। शासन ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई पूरी की गई है।

ज्ञात हो कि इसी साल जनवरी में रायपुर के एक मॉल संचालक द्वारा अपने बेटे का जन्मदिन बीच चौराहे पर केक काटकर मनाने पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। कोर्ट ने राजमार्गों, सड़कों, गलियों में जन्मदिन समारोह और उपद्रव रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी देने के निर्देश शासन को दिए थे।