Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बीच सड़क में केक काटने का मामला : हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा जवाब

बिलासपुर।   यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने बीच सड़क में जन्मदिन का केक काटा था, इस मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। इसके पूर्व रायपुर में ही नेशनल हाईवे में जन्मदिन पर केक काटने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी। कांग्रेस नेता द्वारा यही हरकत दोहराए जाने पर फिर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया। दोनों ही मामलों पर गुरुवार को सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस की डीबी ने मुख्य सचिव से शपथ पत्र में जवाब मांगा है।

दरअसल, बीते 30 जनवरी को रायपुर में रायपुरा चौक पर बीच सड़क पर दो कारें खड़ी थीं। कार के बोनट पर केक रखकर काटा गया, साथ ही हुड़दंग कर आतिशबाजी की गई। इस दौरान जिस नाबालिग लड़के का जन्मदिन था, उसका पिता भी मौजूद था। उसने अपने बेटे को भी नहीं रोका। मामले में राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए शपथ-पत्र के साथ जवाब देने कहा गया था। 

बीच सड़क रायपुर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मनाया था जन्मदिन

रायपुर में ही यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी बीच सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाया. विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के समर्थकों ने गत रविवार रात आतिशबाजी की और फिर हंगामे के बीच केक भी काटा, इस बीच लोग परेशान होते रहे। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस पर भी कोर्ट ने संज्ञान लिया है. गुरुवार को डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए शासन से पूछा कि क्या कार्रवाई की गई है। शासन के अधिवक्ता ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस नेता के खिलाफ भी एफआईआर कर गिरफ्तारी कर ली गई है। इस जवाब के बाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव से सभी प्रकरण में एक लिखित शपथ पत्र पेश करने कहा है।