Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर से एक अप्रैल से शुरू होगी कार्गो सेवा, तैयारी में जुटे विमानन कंपनी के अधिकारी

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से 4 साल बाद एक बार फिर 1 अप्रैल से कार्गो सेवा शुरू होगी. विमानन कंपनियों के अधिकारी इसकी तैयारी में जुट गए हैं. एयरपोर्ट पर सेटअप और मशीनें फीड करने के साथ ही बुकिंग सेवा शुरू करने की कवायद चल रही है. 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रोजाना 41 से 44 फ्लाइटों का संचालन होता है. यहां से देशभर के विभिन्न राज्यों के सभी महत्वपूर्ण शहरों के लिए सीधी फ्लाइट चलती है. इसके जरिए रोजाना करीब 8000 यात्री हवाई सफर करते है. वहीं दूसरी ओर कार्गो सेवा के नाम पर दूसरे शहरों से सामान तो आ जाता है, लेकिन रायपुर से सामान दूसरे शहर भेजने की सुविधा नहीं है.

रायपुर से कार्गो की सुविधा नहीं होने की वजह से पार्सल से लेकर अन्य सामान सड़क के रास्ते निजी वाहनों से परिवहन किया जाता है. अतिआवश्यक सामानों की डिलिवरी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थिति को देखते हुए ट्रैवल्स संचालकों ने विमानन कंपनियों को ज्ञापन सौंपा था.

इस पर पहल करते हुए अब देश के अन्य शहरों की तरह रायपुर से भी कार्गों सेवा शुरू की जा रही है. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के डायरेक्टर एसडी शर्मा ने बताया कि कार्गो सर्विस को विमानन कंपनियों द्वारा फिर से शुरू किया जा रहा है. इसका शुभारंभ 1 अप्रैल से करने की तैयारी चल रही है.

500 से 600 मीट्रिक टन सामानों की थी आवाजाही

फ्लाइटों में कार्गो सर्विस के जरिए रोजाना 18000 किलो से ज्यादा के सामानों का परिवहन होता था. वहीं, महीने में औसतन 500 से 600 मीट्रिक टन सामानों की आवाजाही होती थी, लेकिन कार्गो सर्विस के बंद कर देने से पूरा कारोबार ठप हो गया था. इस पर ट्रैवल्स एसोसिएशन फेडरेशन ऑफ इंडिया (टॉफी) के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष रमन जादवानी ने विमानन कंपनियों के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था.