Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

6–7 जनवरी को क्षमता विकास पर प्रशिक्षण, मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

रायपुर। मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता और गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण “Office Procedure, File Noting and Preparation of Cabinet Notes” विषय पर आधारित होगा। इसका आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है.

प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 एवं 7 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से सायं 5.15 बजे तक मंत्रालय स्थित पंचम तल सभागार, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 80 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें 40 उप सचिव/अवर सचिव तथा 40 अनुभाग अधिकारी/सहायक अनुभाग अधिकारी सम्मिलित हैं। प्रशिक्षण रोस्टर एवं प्रतिभागियों का विवरण संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नामांकित अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य होगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को https://www.istm.gov.in/home/online_osp_form लिंक के माध्यम से ऑनलाइन नॉमिनेशन फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है। विभाग द्वारा सभी संबंधित कार्यालयों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों से नामांकित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके।