Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

CAF भर्ती की वेटिंग लिस्ट क्लियर करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, गृहमंत्री के बंगले के बाहर दिया धरना

रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) की भर्ती प्रक्रिया में शामिल वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थी एक बार फिर अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2018 में भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक उनकी वेटिंग लिस्ट क्लियर नहीं की गई है, जिससे उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।

वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी बीते कई महीनों से लगातार शासन प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के अनुसार वे 22 दिसंबर से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी वजह से नाराज अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने कई बार ज्ञापन सौंपे, अधिकारियों से मुलाकात की और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी, लेकिन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उनका कहना है कि नियमानुसार अब तक वेटिंग लिस्ट क्लियर हो जानी चाहिए थी और उन्हें नियुक्ति मिल जानी चाहिए थी।

धरने में केवल अभ्यर्थी ही नहीं, बल्कि उनके परिजन भी शामिल हैं। परिवारजनों का कहना है कि लंबे समय से इंतजार और अनिश्चितता के कारण अभ्यर्थियों पर मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द वेटिंग लिस्ट को क्लियर कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे, ताकि वर्षों से चले आ रहे उनके इंतजार का अंत हो सके।