Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मालखरौदा के चिखली गांव में मतगणना से संतुष्ट नहीं प्रत्याशी, पीठासीन अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, रिकाउंटिंग की कर रहे मांग

सक्ती।  जिले के मालखरौदा में कल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान हुआ. वहीं शाम को मतगणना के दौरान चिखली गांव में दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी मतगणना से असंतुष्ट दिखे और पुनः मतगणना करने की मांग करने लगे. हालांकि मतगणना स्थल पर मौजूद पीठासीन अधिकारी ने उनकी एक नहीं सुनी और पेटी बंद वहां से चले गए. 

दअरसल, पूरा मामला मालखरौदा ब्लॉक के चिखली गांव का है. जहां सरपंच पद के लिए उम्मीदवारी कर रहे संजू कुमार भारद्वाज 24 वोटो से हार गए. हीरालाल सोनवानी चुनाव जीत गए. लेकिन मतगणना को लेकर दूसरे नंबर पर रहे संजू कुमार भारद्वाज ने सवाल खड़ा कर दिया. संजू ने पीठासीन अधिकारी और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों पर जानबूझकर हीरालाल सोनवानी का साथ देने का गंभीर आरोप लगाया है. 

वहीं कल मतगणना के दौरान रिकाउंटिंग के उसके आवेदन को पीठासीन अधिकारी द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था. जिसके बाद आज संजू कुमार भारद्वाज परिजन और समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय मालखरौदा पहुंचे. जहां वह रिकाउंटिंग की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. हालांकि मालखरौदा एसडीएम उनकी बात सुने बिना ही वहां से निकल गए.  वहीं अधिकारी की बेरुखी देख वो सक्ती कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और रिकाउंटिंग की मांग के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है.