Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजनीति में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने चलेगा अभियान, युवा कांग्रेस ने पोस्टर विमोचन कर ‘इंदिरा फेलोशिप’ प्रोग्राम का किया आगाज

रायपुर।   छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने राजधानी के राजीव भवन में प्रेस वार्ता कर इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम के माध्यम से महिला शक्ति अभियान कि घोषणा की है. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक साल पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत की थी. ये अभियान ’हक, हिस्सेदारी और पहचान’ के मूल विचारों पर आधारित है जिसके जरिये राजनीति में रुचि रखने वाली महिलाओं को “शक्ति अभियान” से जोड़ कर राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी और ट्रेनिंग दी जाती है.

शिक्षा, रोजगार और बजट सहित हर क्षेत्र में 50% भागीदारी महिलाओं की हो इस मांग के साथ ये अभियान चलाया जा रहा है. महिला आयोग अध्यक्ष किरणमई नायक ने इंदिरा फैलोशिप के अंतर्गत आने वाले शक्ति अभियान का पोस्टर विमोचन किया.

छत्तीसगढ़ की कार्यक्रम चेयरमैन सरिता मल्होत्रा ने बताया कि राज्य से लेकर पंचायत स्तर तक बूट कैम्प के जरिये महिलाओं को राजनीति से जोड़ने अभियान चलाया जा रहा, महिलाएं शक्ति अभियान के वेबसाइट और दिये नंबर पर मिस्ड कॉल कर जुड़ सकती है. अब तक 28 राज्यों और 350 ब्लॉकों में 4300 शक्ति क्लब स्थापित किए हैं, जिनमें 31000 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया है.

प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा फेलोशिप प्रोग्राम के सदस्य सरिता मल्होत्रा, आशिका कुजूर इंदिरा फेलोज अभिलाषा पोयम, लिली श्रीवास, प्रियंका उपाध्याय, बसंती साहू, प्रीति मांझी मौजूद रहे.