Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साय कैबिनेट की बैठक 30 जुलाई को, कर्मचारी हित, खाद-बीज संकट और धान खरीदी नीति पर हो सकती है बड़ी घोषणाएं

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अहम बैठक आगामी बुधवार, 30 जुलाई को सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी। इस बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खासा मंथन जारी है, क्योंकि इसमें कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

इस बैठक में राज्य कर्मचारियों के हित से जुड़े अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। वहीं, खाद और बीज की आपूर्ति में हो रही कमी को लेकर भी गंभीर चर्चा प्रस्तावित है। इसके अलावा आगामी खरीफ सीजन के मद्देनज़र धान खरीदी नीति को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले 11 जुलाई को आयोजित कैबिनेट बैठक में सरकार ने युवाओं और औद्योगिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। अब 30 जुलाई की बैठक को लेकर भी बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दो दिवसीय दिल्ली दौरा भी प्रस्तावित है, जिसमें वे केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा करेंगे।

अब सबकी निगाहें 30 जुलाई की इस अहम कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं, जहां किसान, कर्मचारी और आम जनता से जुड़े कई बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।