Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साय कैबिनेट की बैठक 19 अगस्त को, विदेश दौरे से पहले होने वाली इस बैठक में होंगे कई अहम फैसले

रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक कल होगी। मुख्यमंत्री 21 अगस्त को विदेश दौरे पर रवाना हो रहे हैं। विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है। छत्तीसगढ़ में 19 अगस्त को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय होंगे। बैठक के बाद फैसलों की जानकारी मीडिया को दी जाएगी। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 19 अगस्त 2025 को राजधानी रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी ढांचा, रोजगार सृजन और निवेश जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य की वित्तीय स्थिति और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा होगी।