Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधायिका की संरचना और कार्य प्रणाली को समझने से विद्यार्थी सक्रिय नागरिक बन सकते हैं: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर।      विधानसभा भ्रमण छात्रों के लिए सरकार की कार्यप्रणाली को करीब से देखने का एक शानदार तरीका हो सकता है। यह उन्हें विधायिका की विभिन्न भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जानने और विधायिका के सदस्यों से मिलने का अवसर प्रदान कर सकता है। गुरुवार को शासकीय जे वाई छत्तीसगढ़ कॉलेज के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में अध्ययनरत विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत विधानसभा का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा कार्यवाही को करीब से देखा और समझा। साथ ही विधानसभा सेंट्रल हॉल, लाइब्रेरी भी देखी।

विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की और अपने अनुभव साझा किया। श्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, सभी विद्यार्थियों को विधायिका की संरचना और उसकी कार्य प्रणाली को जानना चाहिए। ये आने वाले समय में उन्हें मदद करेगी। विधायिका, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह नागरिकों को अपनी आवाज उठाने और सरकार के कामकाज में भाग लेने का अवसर प्रदान करती है। विधायिका की संरचना और कार्य प्रणाली को समझने से विद्यार्थी सक्रिय नागरिक बन सकते हैं और अपनी ज़िम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकते हैं। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यापक डॉ सुनील तिवारी भी मौजूद रहे।