Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रयागराज जा रही बस ने खड़े ट्रेलर को ठोका, एक की मौत, 15 से ज्यादा लोग घायल

गौरेला पेंड्रा मरवाही।    प्रयागराज जा रही बस आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं 15 से ज्यादा यात्री घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत कार्य शुरू कर दी है. यह घटना गौरेला अनूपपुर मार्ग में खैरझिटी के पास हुई है.

जानकारी के मुताबिक, महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस से तीर्थ यात्री रायपुर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे थे. इस दाैरान ओवरटेक के चक्कर में बस ने खड़े ट्रेलर को पीछे से ठोक दिया. इस हादसे में बस कर्मचारी की मौत हो गई. वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं. सभी घायलों को नजदीकी वेंकटनगर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया जा रहा है.

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ के चलते गौरेला अनूपपुर मार्ग पर दिन और रात गाड़ियां चल रही. तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाने के चलते आए दिन हादसे भी हो रहे. इस पर लगाम लगाने में पुलिस असफल है.