Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबारियों ने सीएम साय से की मुलाकात, हरख ने मुख्यमंत्री से कहा- 

रायपुर।    रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के नेतृत्व में सराफा कारोबारियों ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात किया। इस दौरान मालू ने सराफा कारोबारियों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, साय ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और पुन: मिलने के लिए सराफा कारोबारियों को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के साथ पी. उत्तम गोलछा, इंदरजीत सलूजा, प्रहलाद सोनी, विमल बुरड़, रविकांत लुक्कड़, देवेंद्र सोनी, प्रमित नियोगी, अनिल दुग्गड़, प्रिस सोनी उपस्थित थे।

मालू ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय को बताया कि छत्तीसगढ़ के संपूर्ण सराफा कारोबारियों के लिए पुलिस विभाग की ओर से एक परिचय पत्र प्रदान किया जाना चाहिए, ताकि वे एक जिले से दूसरे जिले में आसानी से आना जाकर कर सकें साथ ही देर रात को पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ किया जाता है, इस दौरान वे इस परिचय पत्र को दिखा सकें। मालू ने कहा कि ऑनलाइन साहूकारी लाइसेंस जारी होने में तकनीकी समस्या होने के कारण साहूकारी लाइसेंस जारी नहीं हो पा रहा है इसलिए राजस्व सचिव को आवश्यक निर्देश जारी कर इस समस्या का हल करने की मांग की ताकि सराफा व्यावसायी आसानी से साहूकारी लाइसेंस प्राप्त कर सकें।

रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग की कि सराफा कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि वे बिना कोई तकलीफ के अपना व्यवसाय एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में आसानी से कर सकें। सराफा कारोबारियों की समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस संबंध में वे उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और एक बार फिर से मुलाकात करने के लिए सराफा कारोबारियों को आमंत्रित किया।