Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सराफा कारोबारी से 18 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी

बिलासपुर- शहर में एक सराफा कारोबारी से 18 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. दरअसल, आरोपी ने बैंक में बंधक फ्लैट को बेचने का झांसा देकर सराफा कारोबारी से ठगी की है. आरोपी की सराफा व्यापारी से उसकी दुकान में खरीदारी के दौरान जान पहचान हुई थी, जिसका फायदा उठाकर उसने ठगी को अंजाम दिया.

पुलिस के मुताबिक गोंड़पारा निवासी सराफा व्यापारी दीपक सोनी के दुकान में उसलापुर श्याम रेसीडेंसी निवासी अभिषेक तिवारी ज्वेलरी की खरीददारी करने आता था. लंबे समय से दुकान में खरीददारी करने से उनके बीच घरेलू संबंध बन गए थे. इस बीच अभिषेक ने उधारी में जेवर खरीदना शुरू कर किश्तों में भुगतान करने लगा. उधार की रकम बढ़ जाने पर दुकान संचालक ने पैसा मांगा, तो उसने अपना फ्लैट बेचकर उधार की रकम चुका देने का आश्वासन दिया. दोनों के बीच बातचीत में आरोपी अभिषेक ने फ्लैट को दीपक से बेचने का सौदा तय किया और दीपक सोनी ने उसे 5 लाख 50 हजार एडवांस दे दिया.

उसके बाद किश्तों में 18 लाख 50 हजार रुपए दे दिए, लेकिन अभिषेक फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं करा रहा था. उन्होंने इस बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि फ्लैट बैंक में बंधक है और कुर्क कर नीलाम कर दिया है. इसके बाद ज्वेलरी शॉप संचालक दीपक सोनी ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित दीपक ने सिविल लाइन थाने में अभिषेक तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.