Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के विजय जुलूस के दौरान एयरगन से चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर।  राजधानी में आधी रात गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना में एक युवक घायल हुआ है, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. यह मामला सरस्वती नगर इलाके के कोटा चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास का है. पुलिस ने आरोपी अकादमी संचालक नंद किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात नगर निगम चुनाव में वार्ड 23 शहीद मनोमोहन बख्शी वार्ड से विजयी पार्षद प्रकाश जगत के विजय जुलूस के दौरान हुई. पार्षद चुनाव में विजयी हुए कांग्रेस प्रत्याशी के विजय जुलूस के दौरान ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायर किया. कार्यकर्ताओं के शोर मचाने से नाराज अकादमी संचालक ने फायरिंग किया. कांग्रेसी कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर कमर में छर्रा लगने से घायल हो गया. उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

एयरगन से फायर करने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटा चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी संचालक के घर पर पथराव कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस आरोपी नंदकिशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही.