Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सन्डे मार्केट पर फिर चला बुलडोजर, दुकान के सामने दुकान लगवाने वाले दुकानदारों को सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी…

दुर्ग। भिलाई के सुपेला संडे मार्केट में एक बार फिर निगम प्रशासन और पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. सुबह 8 बजे से ही निगम प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंचकर मौके पर जेसीबी के साथ अतिक्रमण को हटाया.

दरअसल, भिलाई के सुपेला में हर रविवार को बाजार सजता है. सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को भिलाई नगर निगम द्वारा कई बार चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन चेतावनी मिलते ही व्यापारी अपना व्यापार हटा लेते हैं. लेकिन फिर अतिक्रमण कर वे व्यापार करने लगते हैं. अतिक्रमण की वजह से व्यस्ततम मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है.

इस बार पहले ही दुकान के सामने पैसे लेकर अवैध तरीके से दुकान खुलवाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए चूने से एरिया मार्क कर दिया गया था. इसके बाद आज सुबह निगम अमला जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा और कब्जों को हटाने का काम किया. इसके साथ फिर से दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अब यदि अतिक्रमण हुआ तो भारी भरकम जुर्माना वसूला जायगा.