रायपुर। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए कई नई डिजिटल पहल और विशेष ऑफर की घोषणा की है। कंपनी ने किफायती मोबाइल सेवाओं के साथ ब्रॉडबैंड, OTT मनोरंजन और सैटेलाइट कनेक्टिविटी को लेकर भी नई सुविधाएं पेश की हैं।
₹1 में BSNL मोबाइल सेवा का अनुभव
BSNL के ₹1 फ्रीडम 2.0 ऑफर के तहत नए ग्राहक केवल 1 रुपये में कंपनी की मोबाइल सेवा का अनुभव ले सकेंगे। इस ऑफर में प्रतिदिन 1GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलेगी। इसकी वैधता 24 दिन होगी और ऑफर का लाभ 12 सितंबर 2026 तक लिया जा सकेगा।
₹2399 वार्षिक प्लान में 412 दिन की वैधता
BSNL के ₹2399 वार्षिक प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलेंगे। प्लान की सामान्य वैधता 365 दिन है, जबकि ऑफर के तहत अतिरिक्त 47 दिन की वैधता दी जाएगी। यानी ग्राहक कुल 412 दिनों तक इस प्लान का लाभ उठा सकेंगे। यह ऑफर भी 12 सितंबर 2026 तक वैध रहेगा।
₹1,111 में BSNL Fiber Freedom प्लान
कंपनी ने BSNL Fiber Freedom प्लान भी पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1,111 प्रतिमाह रखी गई है। इसमें 200 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड, 5,000 GB मासिक डेटा और 25 से अधिक प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म की सुविधा शामिल है।
मोबाइल पर मुफ्त एंटरटेनमेंट टीवी
BSNL मोबाइल ग्राहकों के लिए BSNL Entertainment TV, Tango द्वारा संचालित सेवा, BSNL Selfcare ऐप के माध्यम से मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है। इसके जरिए ग्राहक मोबाइल पर लाइव टीवी चैनलों के साथ मूवी और अन्य ऑन-डिमांड मनोरंजन सामग्री देख सकेंगे।
दूरदराज इलाकों में सैटेलाइट फोन सेवा
BSNL ने Global Satellite Phone Service (GSPS) के जरिए उन क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर जोर दिया है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता। कंपनी के अनुसार, यह सेवा दूरदराज और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में भरोसेमंद संचार सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करेगी।
छत्तीसगढ़ में 4G नेटवर्क विस्तार
BSNL के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक 2,914 BTS को 4G में अपग्रेड किया जा चुका है। फेज IX.2 के तहत 1,836 टावरों को स्वदेशी 4G में अपग्रेड किया गया है। डिजिटल भारत निधि की 4G सैचुरेशन परियोजना के तहत स्वीकृत 643 टावरों में से 567 नए टावर चालू हो चुके हैं।
LWE परियोजना के तहत मौजूदा 520 टावरों में से 511 को 4G में अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क विस्तार के लिए डिजिटल भारत निधि के तहत 577 नए टावरों को मंजूरी दी गई है।
BSNL ने बताया कि भारत फाइबर के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट एवं कॉल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्राहकों के लिए 1 Gbps तक की स्पीड वाले प्लान भी उपलब्ध हैं।
कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह सुरक्षित, सुलभ, किफायती और समावेशी डिजिटल कनेक्टिविटी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया के लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
जय हिंद! जय भारत!


यूजर्स के लिए ध्यान देने योग्य बातें
यदि आप BSNL का यह प्लान लेने का विचार कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि 412 दिनों की वैलिडिटी पाने के लिए रिचार्ज 12 सितंबर 2026 से पहले करना जरूरी है। यह रिचार्ज BSNL SelfCare ऐप, आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रिटेलर के जरिए कराया जा सकता है। ऑफर अवधि समाप्त होने के बाद यह प्लान दोबारा 365 दिनों की स्टैंडर्ड वैलिडिटी के साथ ही उपलब्ध होगा।
