Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नया रायपुर में बीएसएफ जवानों ने किया वृक्षारोपण, हरा-भरा भारत बनाने का लिया संकल्प

रायपुर।   सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा सोमवार को नया रायपुर स्थित सेक्टर-17 के बीएसएफ कैंपस और आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त महानिदेशक (एएनओ) बीएसएफ की अगुवाई में अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए।

इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक (एएनओ) बीएसएफ ने सभी कर्मचारियों को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जवानों से आह्वान किया कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।

समापन पर उन्होंने सभी जवानों को हरित भारत अभियान में सक्रिय योगदान देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। बीएसएफ की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प में एक सराहनीय कदम है।