Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व सरपंच प्रतिनिधि की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी

तखतपुर। बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम चोरभट्टीखुर्द में बीती रात पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मनबोध यादव बुधवार की रात लगभग 8 बजे किसी निजी काम से घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। वहीं आज सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही मुर्गी फार्म के पास उनका खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार मृतक मनबोध यादव रात में जिस व्यक्ति के साथ बैठकर शराब पी रहा था, पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में टीमें जुटा दी गई हैं.