Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जीजा-साले को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, एक की मौत

कोरबा। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। भैसमा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय कुमार (25) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके जीजा मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है दोनों जीजा साला रामपुर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। मृतक अक्षय की 2 साल पहले कोलगा की रहने वाली प्रियंका से शादी हुई थी। वह अपने परिवार का कमाने वाला मुख्य सदस्य था। रोजी-मजदूरी के साथ खेती-किसानी भी करता था।

मृतक का परिवार ढोढतराई का रहने वाला है। उनके पिता राधे लाल ने बताया कि अक्षय उनका बड़ा बेटा था। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। अक्षय घर से कुछ काम का बोलकर निकला था। उन्हें नहीं पता था कि वह जीजा मंगल सिंह के साथ कहां गया था। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद राहगीरों ने 112 और 108 को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। मंगल सिंह का इलाज जारी है।