Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के मोदी सरकार के निर्णय का बृजमोहन ने किया स्वागत

रायपुर।    छत्तीसगढ़ शिक्षा एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने के नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार के निर्णय का स्वागत…अभिनंदन किया है।

उन्होंने कहा कि आदरणीय आडवाणी जी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। वे अपने सार्वजनिक जीवन में बहुत सी भूमिकाओं में नजर आए हैं। जिस भी भूमिका को उन्होंने निभाया पूरी तन्मयता के साथ राष्ट्रहित को आगे रखकर कार्य किया है। यही वजह हैं कि आज करोड़ों भारतवासियों के हृदय में आडवाणी जी बसे है।

वे भारत की धर्म,संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पित है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि अयोध्या में प्रभु राम मंदिर निर्माण आज जो हम देख रहे हैं उसमे श्रद्धेय आडवाणी जी की एक बड़ी भूमिका रही है।

ऐसे में आडवाणी जी को भारत रत्न का सम्मान मिलना हम सभी भारतवासियों के लिए आनंद का विषय है। बृजमोहन अग्रवाल ने इस बड़े जनप्रिय निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है ।