Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- कई टुकड़ों में बंटी है कांग्रेस, पीसीसी दीपक बैज बोले- उनका भी एक गुट है, बीजेपी इतने टुकड़ों में बंटी है कि एक कोना भी कम पड़ जाएगा

दरअसल, दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल होकर पीसीसी चीफ दीपक बैज रायपुर लौटे हैं। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। इसके अलावा उन्होंने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल ने 13 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक ली। बैठक में संगठन सृजन से जुड़ी नियुक्तियां, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों की कार्यकारिणी और मनरेगा बचाव को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा SIR को लेकर वन-टू-वन चर्चा भी की गई।

दीपक बैज ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 400 से 500 फॉर्म बीजेपी नेताओं द्वारा जमा किए गए हैं। नाम काटने के मामलों को लेकर विशेष दल गठित करने का प्रस्ताव बैठक में रखा गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का गठन किया जाना है, जिसके लिए समय-सीमा तय की गई है। इस संबंध में 31 मार्च तक और एक माह के भीतर अपडेट देना होगा

भाजपा वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर दीपक बैज ने प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें अजय चंद्राकर के बयान पर कुछ नहीं कहना है और न ही वे इस पर कोई प्रतिक्रिया देंगे। बता दें कि अजय चंद्राकर ने कहा था कि दीपक बैज दोबारा पीसीसी अध्यक्ष नहीं बनेंगे।

इसके साथ ही धान खरीदी को लेकर कांग्रेस की मांग पर दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह मांग पहले ही उठा दी है, लेकिन सरकार की नीयत धान खरीदी को लेकर साफ नजर नहीं आ रही है।