Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ईवीएम हैक वाले बयान पर बृजमोहन अग्रवाल का तंज, कहा- राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक में जब जीते तब नहीं हुआ था हैक…

रायपुर- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ईवीएम हैक वाले बयान पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और साय सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल में जब जीते, तब ईवीएम हैक नहीं हुआ था. भूपेश बघेल का यह बचकाना बयान है.

लोकसभा चुनाव को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये मेरे लिए जनता का प्यार सबसे बड़ा है. 40 सालों से मुझे इतना स्नेह मिला है. मैं भरोसा दिलाता हूँ कि पहले जैसे उनके लिए उपलब्ध था अब भी रहूँगा. रायपुर को अपना घर मानता हूं. छत्तीसगढ़ को अपना परिवार मानता हूं.

इसके साथ कहा कि विकास के लिए राज्य सरकार से राशि तो लेंगे, साथ ही केंद्र सरकार से भी राशि लाएंगे. कार्यकर्ता से लेकर जनता में अपार उत्साह है. इस बार जैसे अनुकूल माहौल कभी नहीं मिला है. हर वर्ग के लोग तैयार है कि तीसरी बार देश में मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है.