Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ से अंतर्राष्ट्रीय हवाई उड़ान शुरू कराने का मुद्दा लोकसभा में उठाया

रायपुर/नई दिल्ली।      रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा में लोकमहत्व के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने नागर विमानन मंत्री से छत्तीसगढ़ में नए अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तन के निर्माण और स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने संबंधी जानकारी मांगी। जिसपर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने जानकारी दी कि, भारत सरकार ने देश में नए ग्रीनफील्ड हवाईअड्डों के विकास के लिए ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा नीति, 2008 तैयार की है। जिसके अनुसार यदि राज्य सरकार या हवाईअड्डा विकासकर्ता किसी हवाईअड्डे को विकसित करना चाहता है तो उन्हें उपयुक्त स्थान की पहचान करनी होगी और हवाईअड्डे के निर्माण के लिए पूर्व-व्यवहार्यता अध्ययन करवाना अपेक्षित होगा और केंद्र सरकार के समक्ष साइट क्लियरेंस और सैद्धांतिक मंजूरी के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि, फिलहाल छत्तीसगढ़ में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा निर्माण के लिए राज्य सरकार या किसी अन्य हवाईअड्डा विकासकर्ता से नागर विमानन मंत्रालय को कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

श्री नायडू ने बताया कि किसी भी हवाईअड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा घोषित किया जाना ग्राउंड लाइटिंग सुविधाओं, इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग प्रणाली, रनवे की लंबाई, अप्रवासन आदि के प्रावधान और के साथ-साथ यातायात क्षमता, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के प्रचालन के लिए एयरलाइनों की मांग और द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौता होने पर निर्भर करता है। वर्तमान में रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट एक घरेलू हवाईअड्डा है।