Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बृजमोहन अग्रवाल ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अजय जामवाल और पवन साय से की मुलाकात, मंत्री पद से इस्तीफे को लेकर कही ये बात…

रायपुर- लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही छत्तीसगढ़ के साय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है. रायपुर लोकसभा सीट से शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रचंड बहुमत से चुनाव जीता और अब संसद में पहुंचने के बाद उनके मंत्री पद से इस्तीफे को लेकर भी चर्चा तेज है. ऐसे में मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज शाम कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में क्षेत्रीय संघठन महामंत्री अजय जामवाल और संघठन महामंत्री पवन साय से मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने अपने मंत्री पद या सांसद पद से इस्तीफे को लेकर मीडिया से बातचीत की.

बृजमोहन अग्रवाल कौन से पद से इस्तीफा देंगे इस पर उन्होंने कहा कि मंत्री तो मैं 6 महीनों तक रह सकता हूं. मुख्यमंत्री जब कहेंगे तब मंत्री पद से इस्तीफा दूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस्तीफा कौन से पद से देना यह तो पार्टी निर्देश के बाद तय करूंगा.

बता दें, मंत्री अग्रवाल और क्षेत्रीय संघठन महामंत्री अजय जामवाल और संघठन महामंत्री पवन साय से बंद कमरे में पिछले आधे घंटे से उनकी चर्चा जारी है. बता दें, कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.