Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

रायपुर-      गुरुवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही असफल परीक्षार्थियों को धैर्य रखने और निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।

श्री अग्रवाल ने कहा कि, परीक्षाफल केवल हमारे प्रयासों का प्रतिबिंब मात्र है. यह हमारी क्षमता या बुद्धिमत्ता का पूर्ण माप नहीं है। यह हमें समझने में मदद करता है कि हमने कितना अच्छा प्रदर्शन किया, किन क्षेत्रों में हम मजबूत हैं और किनमें सुधार की आवश्यकता है। वास्तविक जीवन में सफलता कठिन परिश्रम, लगन, दृढ़ता और अनुकूलन क्षमता से प्राप्त होती है। जिन परीक्षार्थियों को किसी कारणवश सफलता नहीं मिली उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। असफलता हमें पूर्ण विश्वास के साथ अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है।आप सभी अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें, सीखते रहें, और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। यही सच्ची सफलता की कुंजी है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि, वो ईश्वर से कामना करते हैं कि, सभी परीक्षार्थी अपने जीवन में मनवांछित सफलता प्राप्त करें। इस वर्ष 10 वीं में 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जिनमे 79.35 फ़ीसदी बालिका और 71.12 फ़ीसदी बालक उत्तीर्ण हुए । जबकि 12वीं में 80.74 फ़ीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जिनमें 83.72 प्रतिशत बालिका और 76.91 प्रतिशत बालक शामिल है।