Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कल चुनावी बिगुल फूंकेंगे बृजमोहन अग्रवाल, भव्य रैली के साथ करेंगे नामांकन दाखिल

रायपुर-  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कल 15 अप्रैल को रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से निकलने वाली उनकी नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद सुनील सोनी, मंत्री टंकराम वर्मा सहित सरकार के अन्य कई मंत्री,विधायकगण एवं भाजपा संगठन के वरिष्ठजनों सहित रायपुर लोकसभा क्षेत्र के बूथों में मोर्चा सम्हालें हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

सोमवार को सुबह 11:00 सभी एकात्म परिसर में इकट्ठे होंगे। तत्पश्चात रैली के रूप में वहां से जय स्तंभ चौक,तत्यापारा चौक, सत्ती बाजार, सदर बाजार, कोतवाली चौक, मालवीय रोड, जय स्तंभ चौक, शास्त्री चौक फिर घड़ी चौक होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।

इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भगवान की पूजा अर्चना कर, वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेकर भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता रायपुर लोकसभा में प्रचंड जीत दिलाने के लिए आतुर है। हम पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें एक बड़े बहुमत की सरकार बनानी है ताकि हम देश की तरक्की और समृद्धि की राह आसान कर सके।