Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ब्रेकिंग: विधायक और पूर्व विधायक के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराईं

कोण्डागांव। एनएच-30 पर सोमवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब चित्रकूट विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटला ढाबा के पास हुआ।

तेज बारिश के चलते सड़क पर जलजमाव हो गया था, इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रही काफिले की तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। गनीमत रही कि विधायक और पूर्व विधायक पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

एक कार्यकर्ता को मामूली चोटें

इस दुर्घटना में कार में सवार कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को हल्की चोटें आईं। घायल कार्यकर्ता को स्वयं विधायक विनायक गोयल ने फरसगांव अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टरों को उचित उपचार करने के निर्देश दिए।

जगदलपुर जा रहा था काफिला

हादसे के समय विधायक गोयल और पूर्व विधायक कश्यप का काफिला रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहा था। अचानक हुए इस हादसे ने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर पैदा किया, लेकिन सभी सुरक्षित होने से राहत की सांस ली गई।