Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कार्यक्रम के दौरान फेंकी पेट्रोल से भरी बोतल, बाल-बाल बचे भाजपा विधायक…

बेमेतरा। गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम के दौरान बेमेतरा विधायक दीपेश साहू को पेट्रोल से भरी शराब से मारने का प्रयास किया गया. हालांकि, बोतल विधायक को न लगकर साउंड ऑपरेटर को लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया. घटना से मचे हड़कंप के बीच पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. 

बता दें कि सोमवार को जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर ग्राम चारभांठा में आयोजित गुरु घासी दास जयंती कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के स्वागत के दौरान मंच के बगल से अचानक किसी अज्ञात उपद्रवी तत्व ने पेट्रोल से भरी बोटल मंच पर फेंककर विधायक दीपेश साहू पर हमले की कोशिश की.

पेट्रोल से भरी बोटल विधायक साहू की बजाए साउंड ऑपरेटर पवन मिर्चे की सिर पर लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने युवक को उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए. वहीं कार्यक्रम में मचे हड़कंप के बीच पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई.

गौरतलब हो कि क्षेत्र में घासीदास जयंती उत्सव पूरा महीने भर चलता है. इसी दौरान उक्त गांव में भारी संख्या में भीड़ थी, और मौका देखकर उपद्रवियों का इस हरकत को अंजाम देना कहीं ना कहीं सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं.