Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एनीकट में बहे रेलवे अधिकारी की दो दिन बाद मिली लाश, एक अब भी लापता

बिलासपुर। जिले के बिल्हा के चूराघाट एनीकट में पिकनिक मनाने के दौरान डूबे रेलवे अधिकारी का शव दो दिन बाद सोमवार सुबह बरामद किया गया है। वहीं उनका साला अब भी लापता है, जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से कर रही है। यह दर्दनाक हादसा शनिवार को हुआ था, जब दोनों एनीकट में नहा रहे थे और तेज बहाव की चपेट में आ गए थे।

जानकारी के अनुसार, बिल्हा रेलवे कॉलोनी निवासी संतोष राम रेलवे विभाग में एसएससी पद पर पदस्थ थे। वे शनिवार को अपनी पत्नी, बच्चों और साले अनुज कुमार सहित पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने चूराघाट एनीकट पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान संतोष और उनका साला अनुज नहाने के लिए एनीकट में उतरे, तभी तेज बहाव की चपेट में आने से संतोष राम डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए साला अनुज कुमार पानी में उतरा, लेकिन वह भी तेज बहाव में बह गया।

दोनों को बहते देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोती-बिलखती महिलाओं और बच्चों ने गांव के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय मछुआरों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया दोनों का कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद आज सोमवार सुबह संतोष राम का शव एनीकट से कुछ दूरी पर बरामद किया गया। वहीं साले अनुज कुमार की तलाश अभी भी जारी है।

घटना से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।