Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बीएमओ की तानाशाही, डॉक्टरों ने खराब परफार्मेंस रिपोर्ट बनाने का लगाया आरोप, कलेक्टर से शिकायत

सक्ती। सक्ती के बीएमओ सूरज राठौर पर मनमानी का आरोप लग रहा है. डॉक्टरों और स्टॉफ का आरोप है कि बीएमओ ने सरकारी अस्पताल में पदस्थ कुछ डॉक्टरों का परफॉमेंस रिपोर्ट जानबूझकर खराब बनाकर कलेक्टर कार्यालय में जमा किया है, जिससे इन डॉक्टरों को निकाल दिया जाए. यह सब इसलिए क्योंकि उन्होंने उनके उल्टे-सीधे कामों में साथ देने से मना कर दिया था. 

जानकार बताते हैं कि बीएमओ सूरज राठौर कांग्रेस सरकार के समय कायदों को ठेंगा दिखाते हुए सक्ती जिले के सीएमएचओ बना दिए गए थे, जबकि उनसे कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद थे, लेकिन सरकार में बड़े नेताओं से अच्छी पकड़ के चलते इतने बड़े पद में उनको बैठाकर खूब मनमानी की गई. सरकार बदलते ही उनको सीएमएचओ से बीएमओ बना दिया गया.

डॉक्टरों व हेल्थ स्टाफ का आरोप है कि पद भले ही बदल गया हो, लेकिन सूरज राठौर की कार्यशेली नहीं बदली. आज भी पहले की तरह उनकी मनमानी चल रही है. मामले में सक्ती सीएमएचओ केएस कंवर ने बताया कि बीएमओ सूरज राठौर के खिलाफ कुछ डॉक्टरों ने शिकायत की है कि षडयंत्र कर उनकी परफॉमेंस रिपोर्ट खराब की जा रही है. इसमें जांच की जा रही है.

मामले में सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बताया कि सक्ती अस्पताल के कुछ डॉक्टरों ने परफॉमेंस रिपोर्ट को लेकर बीएमओ सूरज राठौर के खिलाफ शिकायत की है, जिसके लिए डिप्टी कलेक्टर को जांच करने के लिए निर्देश दिए गए है. जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.