Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जमीन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी-रॉड से पीटकर अधेड़ को किया अधमरा, अस्पताल जाते समय हुई मौत

तखतपुर। जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें लाठी और लोहे के रॉड से पीट-पीट कर अधेड़ व्यक्ति को आरोपियों ने अधमरा कर दिया. अस्पताल ले जाते समय अधेड़ की मौत हो गई. इस खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल नाबालिग लड़की के अलावा चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरी पंचायत का है. परिवार के दो पक्षों के बीच में जमीन का विवाद था, जो रात में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. एक पक्ष के लोगों ने रॉड-डंडे से 56 वर्षीय साधे लाल नवरंग पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई. उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई.

घटना में दूसरे पक्ष की नाबालिग लड़की को भी गंभीर चोट आई है, जिसे घटना में घायल अन्य चार लोगों के साथ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. इसके साथ ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.