Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नई पारी से पहले गंगा मैया का आशीर्वाद, प्रयागराज महाकुंभ के लिए नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ मेयर मीनल चौबे रवाना

रायपुर।  नगर निगम रायपुर में 15 साल बाद भाजपा बड़ी जीत के साथ लौटी है. जिसे लेकर पार्टी में खुशी का माहौल है. अब नई पारी की शुरुआत करने से पहले नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे आज 40 से ज्यादा पार्षद के साथ महाकुंभ यात्रा के लिए रवाना हो चुकी है. कुल 150 लोग लग्जरी बस में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं. विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में यह यात्रा हो रही है. उन्होंने यात्रा में विपक्ष को भी आमंत्रित किया.

विपक्ष को भी साथ ले जाएंगे : विधायक राजेश मूणत

विधायक राजेश मूणत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को महाकुंभ लेकर जा रहे हैं. यहां कोई नगर निगम नहीं लेकर जा रहा है. हां लेकिन विपक्ष भी अगर आस्था के केंद्र में डुबकी लगाना चाहते हैं, तो उनको भी ले जाएंगे, उसमें कोई बड़ी बात नहीं है, हम सभी जा रहे हैं. शुभ काम करने के पहले पूजा पाठ पद्धति से इसकी शुरुआत करते हैं. हम सब मिलकर प्रगति के मार्ग को आगे लेकर जाएं. कोई भी शुभ काम करने से पहले पूजा पाठ करने जा रहे हैं. शहर के विकास में सभी हम सहयोग देंगे. शहर का डेवलपमेंट करेंगे. इस आस्था के साथ हम महाकुंभ जा रहे हैं.

महाकुंभ से आने के कुछ दिन के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा :  मीनल चौबे

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि 15 वर्षों के बाद नगर निगम में भाजपा की सरकार आई है. बहुत प्रसन्न विषय है. सब की इच्छा थी कि पदभार ग्रहण के लिए महाकुंभ स्नान करने जाना है. हमारी इच्छा पूरा करने के लिए भाजपा संगठन से रमेश ठाकुर और राजेश मूणत को मैं धन्यवाद व्यक्त करती हूं. विश्वास के साथ रायपुर शहर की जनता ने हमको चुना है. ईश्वर से हम प्राथना करेंगे शहर का अच्छा विकास हम करेंगे.

व्हाइट हाउस में गंगाजल छिड़कर शपथ लें : विधायक पुरंदर मिश्रा

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में प्रयागराज जा रहे हैं. जितने पार्षद जीते हैं. सभी जा रहे हैं. उन पार्षदों में 1 के साथ 1 फ्री है. चारों विधानसभा के लोग जा रहे हैं. मैं अपील करता हूं कि 15 साल से कूटनीति के कारण गंदे हुए व्हाइट हाउस में गंगाजल छिड़कर शपथ लें.

ज्ञात हो कि रायपुर नगर निगम में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 15 साल बाद महापौर पद पर कब्जा जमाया. महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने 1,53,290 वोटों से जीत दर्ज की. वहीं रायपुर के 70 वार्डों में भी भाजपा का दबदबा दिखा, जहां 70 में से 60 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए.