Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के छठवें राउंड में ब्लास्टर, लायंस, ब्रह्मविद, चैलेंजेस और पैंथर्स की शानदार जीत, 10 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

रायपुर। वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के छठे राउंड में 5 रात्रिकालीन मुकाबले खेले गए। क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन के पहले मुकाबले में स्वर्ण शिल्पी ब्लास्टर ने शानदार खेल दिखाते हुए बॉर्नियो कैपिटल्स को 2–0 से हराया। टीम के लिए दोनों गोल काशी राम ने क्रमशः 24वें और 44वें मिनट में किए।

दूसरे मुकाबले में सराफत लायंस ने विला एफ.सी. को 3–1 से पराजित किया। सराफत लायंस की ओर से राजेश साहू (7’), प्रणय ध्रुव (19’) और आशुतोष (33’) ने गोल दागे, जबकि विला एफ.सी. की ओर से एकमात्र गोल सागर (42’) ने किया। तीसरे मैच में ब्रह्मविद एफ.सी. ने कड़े मुकाबले में फिल्स फाइटर बिलासपुर को 2–1 से मात दी। फिल्स फाइटर की ओर से आयुष (7’) ने शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन ब्रह्मविद एफ.सी. के अरुण (21’) और भोले (40’) के गोलों ने मैच का रुख पलट दिया। चौथे मुकाबले में नरेश चैलेंजेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इन्फिनिटी टाइगर्स को 2–0 से हराया। टीम के लिए शमशेर (39’) और सौरव (49’) ने गोल किए।

पांचवें और अंतिम मैच में मैट्स पैंथर्स ने जेएसएफ क्लब पर 3–1 की जीत दर्ज की। जेएसएफ क्लब की ओर से प्रथम (7’) ने गोल किया, जबकि मैट्स पैंथर्स के लिए नितेश (22’), आशीष (29’) और विशाल (38’) ने गोल कर टीम को जीत दिलाई।
शनिवार 8 नवंबर को एक क्वालीफायर एवं एक एलिमिनेटर मैच होंगे, 9 नवंबर को एक इंटरनेशन खिलाड़ियों के मध्य मैत्री मैच के साथ एक दूसरे राउंड का क्वालीफायर मैच होगा। टूर्नामेंट का समापन 10 नवंबर सोमवार को महिला वर्ग की सीनियर टीमों के मध्य एक मैत्री के साथ फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।