Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रविशंकर यूनिवर्सिटी में ब्लास्ट, NIT के छात्र ने खुद को उड़ाया

रायपुर।     छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खौफनाक मामला सामने आया है. एनआईटी (NIT) के मेटलर्जी विभाग के एक छात्र ने रविशंकर विश्वविद्यालय में विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की. जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है. घायल का अस्पताल में इलाज जारी है. यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार की दोपहर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सूखे तालाब ज्ञान सरोवर में एनआईटी (NIT) के मेटलर्जी विभाग के एक छात्र ने विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की. इस घटना में छात्र बुरी तरह घायल हो गया. घायल छात्र को एम्स में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस ने बताया कि छात्र ने अपनी बहन और डॉक्टर से चर्चा में सुसाइड की कोशिश करने की बात कही है. मामले में जांच की जा रही है. पुलिस को घटनास्थल से बारूद, बम में इस्तेमाल होने वाले स्पिलिंटर मिले हैं. सुसाइड की कोशिश के लिए छात्र ने बारूद पटाखों का इस्तेमाल किया होगा ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है।

जिस समय सूखे तालाब ज्ञान सरोवर में छात्र ने खुदकुशी की कोशिश की. उस समय विस्फोट होने से दूर तक इसकी गुंज सुनाई दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. आवाज सुनकर बड़ी संख्या में छात्र वहां पहुंचे तो छात्र को घायल अवस्था में देख उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक घायल छात्र के बैग से एनआईटी के छात्र होने की जानकारी मिली. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस मामले में पुलिस घायल छात्र के मोबाइल से भी जानकारी खंगाल रही है.