Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला सम्पन्न, मुख्यमंत्री साय ने कहा– “जनता का विश्वास संगठन की ताकत से मिलता है”

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला का समापन आज हुआ। इस समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठन है। पार्टी का आधारभूत ढांचा बूथ स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और सेवा की भावना से निर्मित हुआ है। यही कारण है कि भाजपा को जनता का निरंतर विश्वास और आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन के इस बल को और सशक्त बनाकर जनता तक पहुंचें और उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें।

कार्यशाला में भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय ने अपने विचार साझा किए। इन नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और आने वाले चुनावी परिदृश्य पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा अन्य राजनीतिक दलों से अलग और विशिष्ट है। यहां कार्यकर्ताओं को केवल चुनावी कार्यकर्ता नहीं बल्कि समाजसेवी के रूप में तैयार किया जाता है। यही वजह है कि भाजपा आज पूरे देश में सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।

इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री विजय शर्मा, प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रीगण, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और पूरे प्रदेश से आए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखने लायक था। भाजपा नेताओं ने इस कार्यशाला को आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीतिक दिशा तय करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता अगर सक्रिय रहेंगे तो भाजपा हर मोर्चे पर सफल होगी। कार्यशाला में युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। उन्हें सोशल मीडिया, आईटी प्रबंधन और जनता से जुड़ाव की नई तकनीकों पर प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा सेवा भाव से समाज में योगदान देने और हर वर्ग तक पहुंचने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंत में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही देश और प्रदेश में भाजपा मजबूत हुई है और आगे भी जनता का विश्वास अर्जित करती रहेगी।