Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

26 से 28 अक्टूबर तक भाजपा का सर्वस्पर्शी सर्वाधिक सदस्यता अभियान, भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 46 दिनों में बनाया 50 लाख सदस्य

रायपुर। भाजपा ने केवल 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा है. भाजपा के सर्वस्पर्शी, सर्वाधिक सदस्यता अभियान के तहत अब 26, 27, 28 अक्टूबर को महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों और अन्य कई क्षेत्रों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी. यह जानकारी आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी.

पत्रकार वार्ता में किरण सिंहदेव ने कहा कि भाजपा से जुड़ना राष्ट्रशक्ति को मजबूत करना है, इसलिए अधिक-से-अधिक लोग दिल से, दल से, जुड़ें कमल से. भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह दीपावली सदस्यता वाली दीपावली है. भाजपा सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति और ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को देते हुए किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गांरटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन ने भाजपा सदस्यता अभियान का यह इतिहास रचा है.

सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की. छत्तीसगढ़ में रहने वाले हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों में भाजपा से जुड़ने को लेकर उत्साह का माहौल रहा. किरण देव ने कहा कि मोदी की गारंटी और भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के कार्यों की वजह से जनता में भाजपा से जुड़ने के लिए और अधिक उत्साह दिखाई पड़ा. साय सरकार ने केवल 10 महीनों के कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सबसे कम समय में 70 लाख महिलाओं को 1000 रुपये, 18 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, धान का बकाया बोनस के 3,716 करोड़ रुपए, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रु. में, श्री रामलला दर्शन योजना, पीएससी परीक्षा घोटाले की जांच, नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता आदि प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां देश के सभी प्रदेशों के सामने एक मिसाल रही है.

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सदस्यता अभियान के तहत कई प्रकार के घटनाक्रम भी हुए, जिसमें छत्तीसगढ़ की दिल्ली की बैठकों में भी तारीफ हुई. हमारे कार्यकर्ता राधे लाल नाग का सदस्यता अभियान के कार्य के लिए बाढ़ में फंस जाना कांग्रेस से आए हुए कार्यकर्ता का अपने रेफरल कोड से 13 हजार से ज्यादा सदस्य बना लेना और केवल 46 दिनों में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा के 50 लाख सदस्य बनना यह जनता के भाजपा के प्रति विशेष स्नेह का बड़ा प्रमाण है.

वहीं अनुराग सिंह देव ने कहा कि भाजपा को अधिकतम वोट पिछले चुनाव में 79 लाख मिले थे. 79 लाख वोटों के बाद 60 लाख का सदस्यता लक्ष्य रखना एक बहुत बड़ा काम है जिसे भारतीय जनता पार्टी जल्दी पूरा करने जा रही है.

इस पत्रकार वार्ता में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे.