Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भ्रष्टाचार पर भाजपा का भूपेश बघेल को पत्र, कहा- सौम्या चौरसिया पर चुप्पी तोड़े, क्या आपके लिए करती थीं वसूली

रायपुर- भाजपा महामंत्री भरत वर्मा, राम जी भारती और भाजपा नेता सियाराम साहू ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखा है. पत्र में पूछा गया है कि सौम्या चौरसिया पर भूपेश बघेल मौन क्यों है? बार-बार सौम्या चौरसिया की जमानत रद्द हो रही है वह आपकी उपसचिव रही है, ऐसे में कैसे संभव है आप इस भ्रष्टाचार में संलिप्त नहीं है.

पत्र में कहा गया है, जैसा कि आपको विदित है, आपके शासनकाल में आपकी उप सचिव रही सौम्या चैरसिया पिछले 16 माह से गिरफ्तार है और न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका 16 अप्रैल, 2024 को एक बार फिर खारिज कर दी है. आपके मुख्यमंत्री रहते सौम्या चैरसिया आपकी उप सचिव थी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार की गई है, ऐसे में अब आपकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जनता के इस मुद्दे को लेकर उठ रहे सवालों को जवाब दें. आपके मुख्यमंत्रित्व काल में आपकी उप सचिव सौम्या चैरसिया क्या आपके कहने पर वसूली करती थी? यह कैसे माना जाए कि भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले में आपकी संलिप्तता नहीं है?

2 दिसंबर 2022 को जब सौम्या चैरसिया की गिरफ्तारी हुई थी, तब आपने जोर-शोर से कहा था कि यह गिरफ्तारी गलत है, जबरन गिरफ्तारी की गई है और यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है. अब जबकि पिछले 16 माह से सौम्या चैरसिया को जमानत तक नहीं मिल रही है, तब प्रदेश को आप बताएं कि भ्रष्टाचार के इतने गंभीर मामले की आपने पैरवी क्यों की? अपनी उपसचिव सौम्या चैरसिया के मामले में आप अपना मौन तोड़े.

उन्होंने इस पत्र में कहा है कि ये कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब प्रदेश की जनता आपसे चाहती है. मुझे विश्वास है कि आप मेरे पत्र को अन्यथा नहीं लेकर प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन सवालों के जवाब देंगे.