Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल ने कहा- कांग्रेस हमेशा आरक्षण विरोधी रही है

रायपुर। राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म है। आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस ली। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में बयान दिया कि हम जब सक्षम होंगे तब निष्पक्ष बनेंगे। क्या वे भारत सरकार को निष्पक्ष नहीं मानते?, राहुल गांधी ने आरक्षण को खत्म करने की भी बात कही, कांग्रेस हमेशा आरक्षण विरोधी रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री किशोर ने कहा कि पं. नेहरू से लेकर उनके तमाम नेता आरक्षण विरोधी रहे। पं. नेहरू ने दो बार डॉ. बीआर आंबेडकर को चुनाव हराने का काम किया यानी कांग्रेस शुरू से आरक्षण विरोधी रही। कांग्रेस ने कभी संविधान दिवस नहीं मनाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री किशोर ने कहा कि डॉ. आंबेडकर और संविधान सभा ने संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण को मान्यता नहीं दी थी, फिर भी ओबीसी कोटा से आंध्र प्रदेश में 4 प्रतिशत, केरल में 8 प्रतिशत और तमिलनाडु में 3.5 प्रतिशत आरक्षण मुस्लिम समुदाय को देकर संविधान का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ, 57 वर्ष केंद्र में कांग्रेस सरकार रहते हुए संविधान दिवस नहीं बनाया गया। भारतीय संविधान हमारे लिए राष्ट्रीय ग्रंथ है इस भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 से शासकीय स्तर पर संविधान दिवस मनाना चालू किया।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और अनुसूचित जाति मोर्चा के रायपुर अध्यक्ष बसंत बाघ उपस्थित थे।