Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार, महामंत्री संजय श्रीवास्तव बोले- 10 में से 8 मामलों में आरोपी का होता है कांग्रेस कनेक्शन

रायपुर।  प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया. कांग्रेस के इस प्रदर्शन को भाजपा ने अपराध के खिलाफ अपराधियों का प्रदर्शन करार दिया है.

मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने को लेकर कांग्रेस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन आम लोगों के लिए आश्चर्यजनक है क्योंकि 10 में से 8 मामले में अपराधी कांग्रेस से जुड़े होते हैं. कांग्रेस के शासनकाल में नशे को बढ़ावा दिया जाता रहा है.

इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार की प्रमुख घटनाएं गिनाई. उन्होंने कहा कि सूरजपुर की घटना में कांग्रेस कार्यकर्ता कुलदीप साहू था. बलौदाबाजार की घटना में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की भूमिका सामने आई. कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े ने भी भड़काऊ भाषण से उकसाने का प्रयास किया. बिलासपुर की घटना जहां पीएम आवास के नाम पर युवती से रेप हुआ, इस मामले में भी कांग्रेस के पूर्व पार्षद काशीनाथ रात्रे का नाम सामने आया. बालोद सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री अकबर का नाम, नारायणपुर में बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या में भी कांग्रेस का हाथ है. 

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री और नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, SC मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, भाजपा प्रवक्ता अमित साहू मौजूद रहे.