Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अरुण साव पर टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, लोरमी में निकाली भूपेश बघेल की शवयात्रा

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं विधायक अरुण साव पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी से भारी आक्रोश है। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा लोरमी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शव यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान भाजपा के वक्ताओं ने पूर्व की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया है। अब भाजपा सरकार के विकास कार्यों से उसे तकलीफ हो रही है। इससे कांग्रेसियों की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने कहा कि, यह अपमान केवल उप मुख्यमंत्री अरुण साव का नहीं बल्कि पूरे लोरमी में एक-एक जनता का अपमान है।

भाजपा नेता रवि शर्मा ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब तक माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा और भूपेश बघेल को लोरमी विधानसभा के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संतोष साहू ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री को सही शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोजक संतोष साहू, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर, मंडल महामंत्री जवाहर दिवाकर, महामंत्री साहू संघ लोरमी दुर्गेश साहू, शैलेन्द्र सलूजा, राका गुप्ता, अभय जायसवाल, नारद जायसवाल, राधेश्याम साहू, केशव यादव, घनेन्द्र राजपूत, श्रेय त्रिपाठी, देवेंद्र केशरवानी, दुष्यंत खत्री, विनोद यादव ,नारायण जायसवाल ,अभय जायसवाल,महेंद्र साहू कोमल चंद्राकर ,सुमन धीवर ,मुकेश जायसवाल ,सुरेंद्र साहू ,राम गोपाल साहू,गोलू विश्वकर्मा ,संजय साहू, गणेश साहू ,गणेश जायसवाल ,उमेंद्र यादव, कुंज बिहारी तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।