Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा युवा मोर्चा को मिला है सात लाख युवाओं को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य, रितेश मोहले बने प्रभारी

रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा को सात लाख युवाओं को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य मिला है. हर ज़िले में 11 लोगों की कमेटी बनी है. मोर्चा के हर कार्यकर्ता को ज़िम्मेदारी मिली है. इस बात की जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने दी.

बीजेपी की सदस्यता अभियान पर भाजपा युवा मोर्चा की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि प्रत्येक मंडल से युवा मोर्चा को पांच बूथ दिया जाएगा, हर बूथ में 200 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है. एक मण्डल में 1500 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है. रितेश मोहले भाजपा सदस्यता अभियान के लिए युवा मोर्चा प्रभारी बनाए गए हैं.

रवि भगत ने बताया कि दिल्ली में 28 अगस्त को समस्त बीजेपी युवा मोर्चा की बैठक हुई थी. छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को सदस्यता अभियान में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. इसके लिए मिस कॉल, नमो एप का सहारा लिया जाएगा. युवा मोर्चा 15 दिनों का प्रवास करते हुए अभियान पूरा करेगा.