Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ के हर विधानसभा में 2 हजार लोगों का तिलक करेगी बीजेपी

रायपुर- लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर एवं एनडीए की सरकार, मतदाताओं द्वारा तीसरी बार चुने जाने पर भाजपा पूरे देश में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम करने जा रही है। इन कार्यक्रमों को संचालित करने हेतु बनाई गई समिति में छत्तीसगढ़ से बनाई गई समिति के संयोजक भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 27 जून से 14 जुलाई तक हर विधानसभा में मतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रम रखा जाएगा।

प्रत्येक विधानसभा में 2000 से ज्यादा मतदाताओं के सम्मेलन संचालित कर उन्हें तिलक लगाकर, पटका पहनाकर, शाल श्री फल देकर सम्मानित किया जाएगा।

श्रीवास्तव में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देश पर कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है एवं इसमें विकसित भारत ,भाजपा का संकल्प पत्र, मोदी की गारंटी, इन विषयों पर भी चर्चा होगी एवं इन कार्यों हेतु बनाई गई समिति में अशोक बजाज, भरत सिसोदिया एवं उपकार चंद्राकर सदस्य होंगे।

श्रीवास्तव ने कहा कि यह भाजपा के संस्कार है कि वह मतदाताओं को भगवान के रूप में देखती है एवं सदैव उनका धन्यवाद करती है साथ ही साथ भाजपा जनता से किए गए वादों के बारे में चर्चा भी करती है उसका रिपोर्ट कार्ड भी देती है इसीलिए ही भारत देश की जनता ने, देश के करोड़ों मतदाताओं में लगातार तीसरी बार एनडीए को अवसर दिया है विपक्ष के लोगों ने अनेक प्रयास किए यहां तक कि देश के दुश्मनों तक का सहयोग किया सारे विरोधी एक हो गए, लेकिन फिर भी जनता ने तीसरे बार एनडीए की सरकार को ही मौका दिया ,राष्ट्र हित में मतदाताओं का लिया गया यह निर्णय अभिनंदनीय है।