Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

SIR को लेकर BJP की बड़ी बैठक कल : राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश आएंगे रायपुर, CM साय समेत सभी मंत्री, MLA और MP होंगे शामिल

रायपुर। प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) का प्रारंभ मंगलवार से किया जा रहा है. ऐसे में प्रदेश के भाजपा संगठन ने बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक बड़ी बैठक रखी है. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश रहेंगे.

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, सांसदों के साथ ही सभी जिलों के अध्यक्ष बुलाए गए हैं. सभी को एसआईआर के नियम और कानून की जानकारी दी जाएगी. बैठक का मकसद जहां एक तरफ जनता की एसआईआर को लेकर मदद करना है, वहीं कांग्रेस पर हमला करने की रणनीति भी बनाना है.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय का कहना है, कांग्रेस एसआईआर के मामले में भ्रम फैलाने का काम कर रही है. उसके झूठ को जनता के बीच उजागर करने के लिए सभी को मार्गदर्शन दिया जाएगा. देश के एक दर्जन राज्यों में एसआईआर चुनाव आयोग द्वारा करवाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में भी इसको लेकर प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने फैसला किया है कि जनता को एसआईआर को लेकर मदद की जाए. ऐसे में राज्यों में राज्य संगठनों की बैठक की जा रही है. इन बैठकों में राष्ट्रीय नेता आकर एसआईआर के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं. रायपुर में पांच नवंबर को होने वाली बैठक में जानकारी देने का जिम्मा भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और प्रदेश के संगठन प्रभारी शिव प्रकाश को दिया गया है. वे पांच नवंबर की सुबह को दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे और यहां पर बैठक लेंगे.