Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एग्जिट पोल पर विपक्ष के सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष किरण देव का पलटवार, कहा-

रायपुर- देश में 7 चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजे घोषित हो गए हैं. नतीजे आते ही राजनीतिक दलों की तरफ से बयान आने शुरू हो गए हैं. इंडी गठबंधन के आए बयान पर बीजेपी जमकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है. वहीं छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बयान देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन की न तो कोई नीति थी और ना ही नेता. इनका एक ही लक्ष्य था मोदी को नहीं आने देना है. इन्होंने बहुत भ्रम फैलाने का कोशिश की. लेकिन देश की जनता ने तगड़ा जवाब दिया है.

दरअसल, एग्जिट पोल में NDA की जीत पर मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि हम इस बात को बोलते थे. जिस पर एग्जिट पोल ने भी मोहर लगा दी है. सभी एग्जिट पोल एनडीए की सीट 400 के आसपास दिखा रहे है. इसके लिए जनता का आभार है.

इंडी गठबंधन के एक्जिट पोल पर सवाल खड़ा करने पर किरण सिंह देव ने कहा कि उनका काम सवाल पैदा करना है. देश की जनता ने कांग्रेस के नेताओं के बयानों का अनुकूल जवाब दिया है. इंडी गठबंधन की न तो कोई नीति थी और ना ही नेता. इनका एक ही लक्ष्य था मोदी जी को नहीं आने देना है. इन्होंने बहुत भ्रम फैलाने का कोशिश की. देश की जनता ने तगड़ा जवाब दिया है.

बृजमोहन अग्रवाल की जीत का पोस्टर लगाए जाने पर किरण सिंह देव ने कहा कि बहुत अंतर से बृजमोहन अग्रवाल जीत रहे हैं. इसमें कोई संशय नहीं है.