Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने विकसित भारत संकल्प एलईडी रथ को दिखाई हरी झंडी, कहा – यह प्रचार का नहीं, विश्वास का रथ

रायपुर-  भाजपा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने बुधवार शाम भाजपा मुख्यालय में विकसित भारत संकल्प एलईडी रथ की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर रवाना किया. एलईडी रथ के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आज 22 एलईडी वाहनों को पूजा के बाद रवाना किया. इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरवरी में ही इस अभियान के तहत 11 वाहनों को रवाना कर दिया था. आज इस अभियान का विस्तार करते हुए भाजपा ने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है.

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के सभी 11 प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं. जनता के बीच हैं. भारतीय जनता पार्टी इस बार छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने जा रही हैं और देश में हम मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार जा रहे हैं. तीसरी बार भाजपा का सरकार बनाना तय है. उन्होंने कहा, देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता चुनाव में जुटे हुए हैं. भाजपा का एलईडी प्रचार वाहन प्रदेश के कोने कोने तक नरेंद्र मोदी का और विष्णुदेव साय का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचेगा. इस अभियान के माध्यम से सभी लोकसभा के शक्ति केंद्र तक गांव गांव तक जन जन तक भाजपा का प्रचार वाहन पहुंचेगा और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचेगी.

उन्हाेंने कहा, सभी वाहनों में हमने सुझाव पेटी की व्यवस्था की है, जिसके माध्यम से जनता सुझाव दे सकती है. जनता का सुझाव आवश्यक है और हमारा नारा भी है, सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सब का विश्वास और हमने देश की जनता और प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है.

भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा, सभी 11 की 11 सीटों पर हमारा प्रचार अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है. इसके तहत आज पुनः22 एलईडी वाहनों को उतारा गया है. इसके साथ ही प्रचार के हर एक मध्यम से भाजपा जनजन तक पहुंच रही है. प्रत्येक बूथ में लक्ष्य निर्धारित कर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता विजय संकल्प के साथ जुट चुका है. भाजपा सभी 11 की 11 लोकसभा सीटो पर भारी मतों से विजयी होने जा रही है.

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, प्रदेश कार्यालय मंत्री नरेशचंद्र गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, एलईडी वाहन प्रचार अभियान के संयोजक संजुनारायण सिंह ठाकुर, सहसंयोजक अमित मैशेरी, प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी मिथुल कोठारी, आईटी सेल प्रभारी सुनील पिल्लई सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.