Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ बजट को कवि सम्मेलन बताए जाने पर भाजपा को आपत्ति, कहा- गुरु घासीदास, वीर गुण्डाधुर का किया अपमान

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को पेश बजट पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे सिंगल माइक पॉडकास्ट बताते हुए कहा था कि बजट भाषण नहीं यह कवि सम्मेलन था. इस पर भाजपा ने आपत्ति जताते हुए भूपेश बघेल पर सतनामी समाज और प्रदेश के जनजाति समाज के अपमान का आरोप लगाया है. 

गौरतलब है कि वित्त मंत्री चौधरी ने अपने बजट भाषण में कविताओं के जरिए वीर गुंडाधर और गुरु घासीदास का भी जिक्र किया था. इस पर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये था क्या? ये बजट भाषण था या गणतंत्र दिवस का भाषण था या किसी कवि सम्मेलन की भूमिका थी? ये था क्या? ये जनता तो छोड़िए, भाजपा के लोगों को खुद समझ नहीं आया होगा. न जनता के लिए कोई राहत, न किसान, युवा, महिला के लिए कोई घोषणा. बेहद निराशाजनक और ‘सिंगल माइक पॉडकास्ट’ समाप्त हुआ.

बघेल के बयानों पर आपत्ति जताते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख अमित चिमनानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चे, बूढ़े, जवान बाबा गुरु घासीदास को प्रणाम करके अपने दिन की शुरुआत करते हैं. जब-जब छत्तीसगढ़ में कोई शौर्य का विचार आता है तो वीर गुंडाधुर और शहीद वीर नारायण सिंह का नाम लिया जाता है. राम राम के बदले हम जय जोहार कहते हैं, और हमारे लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश किसी तीर्थ से कम नहीं है.

चिमनानी ने कहा कि इसको भूपेश बघेल कवि सम्मेलन बोलकर उपहास कर रहे हैं. बघेल ने छत्तीसगढ़ में वीर गुंडाधुर और बाबा गुरुघासीदास जी को मानने वाले लाखों लोगों की आस्था के साथ एक बड़ा खिलवाड़ करने का काम किया है. हमारे जनजाति समाज और सतनामी समाज के जो हमारे महानायक हैं, उनसे जुड़ी संस्कृति को अपमानित करने का काम किया है. इसकी माफी उनको इस जन्म में नहीं मिलेगी.